Indian Navy Ko Kaise Join Kare सैलरी, योग्यता पूरी जानकरी Step by Step हिंदी में

rojgarclick
7 Min Read
Indian Navy Ko Kaise Join Kare Salary, Qualification Complete Information Step by Step in Hindi

दोस्तों क्या आप भी Indian Navy में भर्ती होना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं तो आज का यह लेख आपके लिए है क्योंकि इस लेख में हम इंडियन नेवी से जुड़ी पूरी जानकारी आपको देने वाले हैं, जिसके अंदर हम आपको बताएंगे कि Indian Navy Ko Kaise Join Kare, सैलरी, योग्यता के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं।

Indian Navy Kya Hai जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत की तीन विशाल सेनाओं में से इंडियन नेवी एक बड़ी सेना है, जिसका मकसद भारत के हिस्से में समुद्री इलाके की रक्षा करना है। भारत से जुड़ी सभी समुद्री सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी इंडियन नेवी की होती है, समुद्री सीमा में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और जलीय जीव पाए जाते हैं और साथ ही साथ भारत की समुद्री सीमा से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय जहाज भी गुजरते हैं, जिनकी पूर्णता रक्षा की जिम्मेदारी इंडियन नेवी की होती है। इस सेना का सबसे बड़ा अधिकारी नौसेना अध्यक्ष होता है और इंडियन नेवी की पूरी कमान राष्ट्रपति के हाथ में होती है।

Meaning of Indian Navy in Hindi –

भारत की इस विशाल सेना जिसको हम सभी Indian Navy के नाम से जानते हैं, इसको हिंदी के अंदर भारतीय नौसेना के रूप में जाना चाहता है।

Indian Navy में Join होने के लिए योग्यता –

यदि आप भारतीय नौसेना के अंदर भर्ती होना चाहते हैं तो आपको अपनी दसवीं और बारहवीं कक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पास करनी जरूरी होती है।

इसके अलावा यदि आपके पास कंप्यूटर का कोई डिप्लोमा है तो आपको इसका अतिरिक्त फायदा मिलता है, जिसमें आगे चलकर तकनीकी क्षेत्र में आपको वरीयता दी जा सकती है।

Indian Navy में Join होने के लिए Age Limit –

Indian Navy में भर्ती होने के लिए आपकी Age Minimum 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

Indian Navy में Join होने के लिए Joining Process –

भारतीय नौसेना के अंदर भर्ती होने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को नीचे दिए गए 3 Process से होते हुए गुजारना पड़ता है जो कि इस प्रकार है –

1)- Written Test

2)-Fitness Test

3) Medical Test

  • भारतीय नौसेना के अंदर भर्ती होने के लिए आपको अपनी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद Recruitment of Indian Navy के ऊपर फोकस करना है और उसके बाद भारतीय नौसेना की फॉर्म को भरना है।
  • भारतीय नौसेना का जो सिलेबस होता है वह पूरी तरह से 12वीं कक्षा के ऊपर ही आधारित होता है। आपको इस पेपर को पास करने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश, Math और रिजनिंग की तैयारी करनी होगी।
  • इन सभी विषय को मिलाकर आपका पेपर 100 अंकों का होगा। जिसके अंदर प्रश्नों की संख्या भी 100 होगी और इस पेपर को हल करने के लिए आपको कुल 60 मिनट का समय मिलेगा। इस समय सीमा के अंदर ही आपको इस पेपर को हल करना होगा।
  • जब आप इस पेपर को हल कर लेते हैं तो उसके बाद आपको फिजिकल टेस्ट की तैयारी करनी होती है। फिजिकल टेस्ट के अंदर Male की न्यूनतम हाइट 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए और Female की हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी मानसिक और शारीरिक रूप से Fit होना जरूरी है।
  • इन सभी मानकों को पूरा करने के बाद आपको मेडिकल चेकअप के लिए बुलाया जाता है, जिसके अंदर आपकी बॉडी का टेस्ट किया जाता है। यदि आप शारीरिक रूप से फिट होते हैं तो उसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • जब आप इंटरव्यू के आखिरी पड़ाव को पूरा कर लेते हैं तो आपको Indian Navy के अंदर ज्वाइन कर लिया जाता है।

Indian Navy में Salary कितनी होती है?

भारतीय नौसेना के अंदर एक SSR सेलर को ट्रेनिंग करते समय 14600 ₹ दिया जाता है और जब सेलर ट्रेनिंग को पूरी कर लेता है तो उसकी बाद डिफेंस के अंदर उसकी सैलरी बढ़कर ₹21700 से ₹70000 के बीच में होती है और यदि हम सेलर के DA की बात करें तो उसका DA 5200₹ का होता है।

निष्कर्ष(Conclusion)-

दोस्तों, आज के इस लेख के अंदर हमने इंडियन नेवी से जुड़ी प्रमुख जानकारी आपके साथ में शेयर की है, जिसके अंदर हमने बताया है कि Indian Navy Ko Kaise Join Kare और साथ ही साथ इस लेख के अंदर हमने इंडियन नेवी में भर्ती होने के लिए योग्यता, आयु सीमा और सैलरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

यदि आप भी इंडियन नेवी के अंदर ज्वाइन होना चाहते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़े और आपको इस लेख की जानकारि यदि अच्छी लगी तो इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और इसके अलावा यदि आपके मन में इंडियन नेवी से रिलेटेड कोई भी अन्य सवाल है तो हमको कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपके उस सवाल का जवाब कम समय के अंदर देने की कोशिश करेंगे, धन्यवाद।

Indian Navy से जुड़े FAQs –

1)- भारतीय नौसेना की तैयारी कैसे करें?

यदि आप भारतीय नौसेना के अंदर भर्ती होना चाहते हैं तो आपको अपनी 12वीं की कक्षा 60% अंकों के साथ में उत्तीर्ण होना आवश्यक है, उसके बाद आप एनडीए एग्जाम के लिए अप्लाई करें और इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद आप भारतीय नौसेना के अंदर भर्ती हो सकते हैं।

2)- भारतीय नौसेना में भर्ती होने के लिए आयु सीमा कितनी है?

भारतीय नौसेना के अंदर भर्ती होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है।

3)- मर्चेंट नेवी के अंदर शामिल होने के लिए क्या जरूरी है?

यदि आप मर्चेंट नेवी के अंदर भर्ती होना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास सलून रेटिंग, इंजन रेटिंग, डेथ रेटिंग जैसी डिप्लोमा होना आवश्यक है। इन सभी कोर्स को आप 3 से 4 महीने के अंदर आसानी से पूरा कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment