छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के लिए एक और सुनहरा अवसर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला संरक्षण अधिकारी (Women Protection Officer) के पद पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद उन महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो समाज सेवा और महिला अधिकारों के संरक्षण में रुचि रखती हैं। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का मौका पा सकती हैं।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण:
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ |
---|---|
पद का नाम | महिला संरक्षण अधिकारी (Women Protection Officer) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
स्थान | जिला स्तरीय कार्यालय |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30.04.2025 |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करे |
पद संबंधित पात्रता विवरण:
योग्यता | विवरण |
---|---|
शैक्षणिक योग्यता | समाजशास्त्र / सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर डिग्री |
अनुभव | महिला सुरक्षा या सामाजिक सेवा क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव |
कंप्यूटर ज्ञान | MS Office व बेसिक कंप्यूटर संचालन में दक्षता आवश्यक |
आयु सीमा | 21 से 45 वर्ष (सरकारी नियम अनुसार छूट संभव) |
कार्य की प्रकृति:
- पीड़ित महिलाओं को कानूनी व मानसिक सहयोग प्रदान करना।
- घरेलू हिंसा व महिला अपराधों की निगरानी करना।
- संरक्षण गृह, वन स्टॉप सेंटर, थानों व अस्पतालों से समन्वय बनाना।
- महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करना।
आवेदन प्रक्रिया
योजना के अधीन महिला संरक्षण अधिकारी का पद केवल महिलाओं हेतु निर्धारित है, अतः केवल महिला अभ्यार्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे। उक्त पद हेतु आवेदन पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट/कोरियर के माध्यम से दिनांक 30.04.2025 तक समय शाम 05:00 PM तक कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती (जेठा लवसरा रोड रिपा सेंटर) पिन कोड नं. 495689 के पते पर आमंत्रित किये जाते है।
चयन प्रक्रिया:
- मूल्यांकन संरचना:
- यांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर अधिकतम 60 अंक।
- न्यूनतम अनुभव के अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष के अनुभव पर 2 अंक, अधिकतम 20 अंक।
- लिखित परीक्षा/समूह चर्चा/रिकॉल टेस्ट के लिए 20 अंक।
- केवल पात्र महिला अभ्यर्थियों की मैरिट सूची तैयार की जाएगी।
- समान अंक प्राप्त होने की स्थिति में, जन्मतिथि के आधार पर वरीयता दी जाएगी (जिनकी जन्मतिथि पहले होगी)।
- चयन हेतु पात्रता/अपात्रता तथा आवेदन की वैधता पर जिला कलेक्टर का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।
- चयनित उम्मीदवार को पुलिस वेरिफिकेशन एवं चिकित्सा बोर्ड से स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
दस्तावेज़ जो आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे:
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की प्रतियां।
- अनुभव प्रमाण पत्र।
- पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी)।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
महत्वपूर्ण निर्देश:
संविदा नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 01 वर्ष के लिए होगी। तत्पश्चात् कार्य योग्यता, कार्य क्षमता एवं व्यवहार तथा विभाग की आवश्यकता के आधार पर एवं संविदा पर नियुक्त व्यक्ति की उपयुक्तता का आंकलन कर संविदा आगे बढ़ाने का निर्णय, जिला स्तर पर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात् संबंधित जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लिया जावेगा, अन्यथा संविदा नियुक्ति की अवधि की समाप्ति पर संविदा नियुक्ति स्वयंमेव समाप्त मानी जायेगी।
निष्कर्ष:
अगर आप महिला कल्याण के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं, तो महिला संरक्षण अधिकारी भर्ती 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस प्रयास में सहभागी बनें और समाज में बदलाव की पहल करें। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें!