अगर आप छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) संचालन समिति, बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा विभिन्न पदों संविदा भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए होगी। आवेदन केवल अंग्रेजी माध्यम से योग्यताधारी आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां, जैसे पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।
Swami Atmanand School Balodabazar-Bhatapara Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
- संस्थान का नाम: स्वामी आत्मानंद विद्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा
- भर्ती का प्रकार: संविदा भर्ती (Contractual Recruitment)
- कुल रिक्तियां: 88
- कार्यस्थल: बलौदाबाजार-भाटापारा
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2025, शाम 5:00 बजे तक।
- डाक द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
रिक्त पदों के नाम
- व्याख्याता (Lecturer)
- शिक्षक (Teacher)
- कंप्यूटर शिक्षक (Computer Teacher)
- व्यायाम शिक्षक (Physical Education Teacher)
- सहायक शिक्षक (Assistant Teacher)
- सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) (Assistant Teacher – Science Laboratory)
- ग्रंथपाल (Librarian)
- प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक विद्यालय) (Headmaster – Middle School)
- प्रधान पाठक (प्राथमिक विद्यालय) (Headmaster – Primary School)
स्वामी आत्मानंद स्कूल बलौदाबाजार-भाटापारा: विभिन्न पदों की योग्यता
1️⃣ व्याख्याता (Lecturer)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री।
- बी.एड. (B.Ed.) प्रशिक्षण अनिवार्य।
2️⃣ शिक्षक (Teacher)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री।
- बी.एड. (B.Ed.) एवं TET (पूर्व माध्यमिक स्तर) उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
3️⃣ कंप्यूटर शिक्षक (Computer Teacher)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कंप्यूटर में स्नातक या
- B.E./B.Tech (आईटी/कंप्यूटर साइंस)
- BCA
- B.Sc. (आईटी/कंप्यूटर साइंस)
4️⃣ व्यायाम शिक्षक (Physical Education Teacher)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री।
- बी.पी.एड. (B.P.Ed.) उत्तीर्ण अनिवार्य।
5️⃣ सहायक शिक्षक (Assistant Teacher)
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण।
- डी.एड. (D.Ed.)/डी.एल.एड. (D.El.Ed.) एवं TET (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण अनिवार्य।
6️⃣ सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) (Assistant Teacher – Science Laboratory)
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ विज्ञान संकाय में हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण।
7️⃣ ग्रंथपाल (Librarian)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री।
- पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा उत्तीर्ण।
8️⃣ प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक विद्यालय) (Headmaster – Middle School)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री।
- बी.एड. (B.Ed.) एवं माध्यमिक स्तर का TET उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
9️⃣ प्रधान पाठक (प्राथमिक विद्यालय) (Headmaster – Primary School)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री।
- डी.एड. (D.Ed.)/डी.एल.एड. (D.El.Ed.) एवं प्राथमिक स्तर का TET उत्तीर्ण अनिवार्य।
आयु सीमा संबंधी जानकारी
आवेदक की उम्र 01.01.2025 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु शासन के नियमानुसार होगी। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंक सूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग – आवेदकों को उनकी परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार चुना जाएगा और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- प्रथम चरण में दस्तावेज़ सत्यापन – मेरिट सूची के अनुसार 1:5 अनुपात में उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन अनिवार्य – सभी चयनित उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्रों और स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा। सत्यापन के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी।
- अंतिम चयन – योग्य उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
स्वामी आत्मानंद स्कूल बलौदाबाजार-भाटापारा भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025, शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है, आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
👉 डाक द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ें! 📲
➡️ व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें
➡️ टेलीग्राम चैनल जॉइन करें
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें! 📢